INLD Rally: हरियाणा में इनेलो का शक्ति प्रदर्शन, रैली में पहुंचे ये बड़े नेता, देखिये पूरी लिस्ट

 
INLD Rally: हरियाणा में इनेलो का शक्ति प्रदर्शन, रैली में पहुंचे ये बड़े नेता, देखिये पूरी लिस्ट
WhatsApp Group Join Now

INLD Rally Fatehabad: हरियाणा में आज इनेलो की तरफ से ताऊ देवीलाल की 109वें जन्मदिवस पर आयोजित फतेहाबाद में सम्मान समारोह रैली में कई बड़े नेता पहुंचे है। वहीं इनेलो की इस रैली में हरियाणा से भी कई नेता पहुंचे हैं।

इस रैली में आज रतिया से पूर्व जजपा प्रत्याशी मंजू बाजीगर इनेलो में शामिल हो गई है वहीं भाजपा नेता रामपाल माजरा भी इस रैली में पहुंचे हैं।

रैली में अब हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे हैं। इसके अलावा त्रिपुरा से पूर्व मंत्री मेवार कुमार जमातिया, पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, कैसी त्यागी, सीताराम येचुरी, शरद पंवार, भी पहुंचे।

सबसे पहले मंच पर अभय सिंह चौटाला पहुंचे। इसके बाद ओपी चौटाला के साथ दिग्‍गज नेता पहुंचे हैं। वहीं प्रदेश के पूर्व खेलमंत्री रामस्‍वरूप रामा ने भाजपा को छोड़ और रतिया से जजपा की प्रत्‍याशी रही मंजू बाजीगर ने इनेलो का दामन थाम लिया है। वहीं पूर्व मंत्री रामपाल माजरा ने भी भाजपा छोड़ इनेलो का दामन थाम लिया है।

यह रैली एक ऐतिहासिक राजनीतिक घटना का गवाह बन सकती है। तीसरा मोर्चा बनाए जाने की घोषणा की जा सकती है। पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल जयंती पर देश के दिग्गज नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ साथ देश में एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में एक नए फ्रंट का ऐलान कर सकते हैं। इसमें अधिकतर नेता पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के साथी रहे हैं और अब ओमप्रकाश चौटाला के साथ घनिष्ठ संबंध रखे हुए हैं।

सम्मान दिवस रैली के लिए हिसार के जितेंद्र मलिक और उनकी टीम ने पंडाल तैयार किया है। उनके अनुसार इनेलो रैली के लिए बनाए गया पंडाल 630 फीट लंबा और 140 फीट चौड़ा होगा। इसके अलावा जितेंद्र मलिक की टीम के लगभग तीस लोग पिछले एक सप्ताह से रैली को लेकर टेंट और स्टेज की व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। नई अतिरिक्त अनाजमंडी के इस पंडाल की क्षमता लगभग तीस हजार के करीब है। इनेलो में इस पंडाल को पूरी तरह भरने की क्षमता है और अगर इस पंडाल के बाहर भी लोग जुटते दिखाई दिए तो माना जा रहा है कि 50 हजार के करीब लोग पहुंच सकते हैं।