Indian Train Time Table: हरियाणा समेत देश के कई राज्यों की रेलगाड़ियों का शेड्यूल, देखें पूरी जानकारी

तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

 
aac
WhatsApp Group Join Now

तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

दक्षिण मध्य रेलवे के सिकन्दराबाद मण्डल पर काजीपेट-बल्लारशाह रेलखण्ड के मध्य तीसरी लाईन डालने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रद्द रहेगी:- 

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 09715, हिसार-तिरूपति एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27.04.24, 04.05.24 व 18.05.24 को रद्द रहेगी।  
2.    गाडी संख्या 09716, तिरूपति- हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 30.04.24, 07.05.24 व 21.05.24 को रद्द रहेगी।  

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 22663, चैन्नई एग्मोर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 04.05.24, 11.05.24, 18.05.24 को चैन्नई एग्मोर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया चैन्नई एग्मोर-रेनिगुंटा-सुलहल्लि-सिकन्दराबाद-काजीपेट-बल्लारशाह होकर संचालित होगी। 
2.    गाडी संख्या 22664, जोधपुर- चैन्नई एग्मोर रेलसेवा जो दिनांक 30.04.24, 07.05.24 व 21.05.24 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया बल्लारशाह -काजीपेट- सिकन्दराबाद-सुलहल्लि-रेनिगुंटा-चैन्नई एग्मोर होकर संचालित होगी।