Indian Railway: हरियाणा में आज से चलेगी स्पेशल महाकुंभ के लिए दो ट्रेनें, जाने पूरा टाइम टेबल

महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन आज 5 फरवरी को गाड़ी संख्या 48013 भगत की कोठी से पाटलिपुत्र वाया महेंद्रगढ़ संचालन चलेगी. जो लोहारू रेलवे स्टेशन के बाद महेंद्रगढ़ और सतनाली रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी.
गाड़ी संख्या 04721 और 22 बीकानेर से शाम 7 बजे रवाना होगी। जो लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, सतनाली रात 12:42 बजे, महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, दिल्ली 4:50 बजे होते हुए प्रयागराज शाम 6:25 बजे उसके बाद पाटलिपुत्र रात 2 बजे पहुंचेगी।
वापसी का समय
वहीं पाटलिपुत्र से यही गाड़ी सुबह 4:30 बजे रवाना होगी, प्रयागराज दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी, दिल्ली रात 12:25 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, महेंद्रगढ़ 3:40 बजे पहुंचेगी, लोहारू 4:40 बजे व बीकानेर सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगी । गाड़ी संख्या 0472, 8 फरवरी को जाएंगी तथा 10 फरवरी 04722 वापस आएंगी। वहीं 15 फरवरी को गाड़ी संख्या 04721 जाएंगी और गाड़ी संख्या 04722 , 17 फरवरी को वापस आएंगी।
जबकि दूसरी गाड़ी संख्या 48013 और 14 भगत की कोठी से पाटलिपुत्र वाया महेंद्रगढ़ होते हुए 5 फरवरी को रवाना होगी। भगत की कोठी जोधपुर से शाम 4 बजे रवाना होगी। लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, प्रयागराज में शाम 6:25 बजे तथा पाटलिपुत्र रात 2 बजे पहुंचेगी। 7 फरवरी को 48014 वापसी पर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए आएंगी। गाड़ी संख्या 04815-16, 22 फरवरी को रवाना होगी जो इसी रूट से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी तथा 24 फरवरी को 04816 गाड़ी संख्या इसी रूट से वापस होते हुए जोधपुर जाएंगी।