Indian Deport: US के बाद UK-Germen: ब्रिटेन ने किए 19000 लोग देश से बाहर, वीडियो जारी

 
अमेरिका के बाद इंग्लैंड का एक्शन डिपोर्ट हुए 19000 प्रवासी लोग
WhatsApp Group Join Now
Indian Deport: अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप की कार्रवाई के बाद के अब देश के दूसरे हिस्सो जैसे ब्रिटेन और जर्मनी में भी अवैध प्रवासियों को बाहर किया जा रहा है.  ब्रिटेन की सत्ता में लेबर पार्टी के आने के बाद से अब तक 19 हजार अवैध प्रवासियों और अपराधियों को देश से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। ब्रिटिश होम मिनिस्टर वेटे कूपर ने कहा, हमारी सरकार आने के बाद से अब तक 19 हजार लोगों को डिपोर्ट किया गया है।

वहीं जर्मनी में आम चुनाव से दो सप्ताह पहले अवैध प्रवासी चुनाव का मुख्य मुद्दा बन गया है. वहीं ब्रिटेन में पिछले छह महीनों में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान चलाकर 609 लोगों को बार और छोटे रेस्टोरेंट में अमानवीय हालातों में काम करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

ब्रिटेन की पीएम कीर स्टार्मर की सरकार के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार 5 जुलाई से लेबर पार्टी के सत्ता में आने के बाद से प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा 3,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियाँ की गई हैं।

जानकारी के अनुसार सिर्फ जनवरी में ही 828 छापे मारे गए, जिनमें 609 गिरफ्तारियाँ की गई, जो 2019 के बाद से एक रिकॉर्ड है और पिछली जनवरी से गिरफ्तार लोगों की संख्या से 73% ज्यादा है। इनमें से ज्यादातर गिरफ्तारियाँ नेल बार, कार वॉश और सुविधा स्टोर और रेस्टोरेंट पर हुई। इनमें भारतीय रेस्टोरेंट्स पर भी छापेमारी कर गिरफ्तारियाँ की गई हैं।

उत्तरी इंग्लैंड के हम्बरसाइड में एक भारतीय रेस्टोरेंट में की गई छापेमारी में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और 4 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।