हरियाणा के झज्जर में जेठ ने की कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या, फिर खुद उठाया ये खौफनाक कदम
Feb 24, 2025, 17:45 IST

WhatsApp Group
Join Now
हरियाणा के झज्जर शहर में बड़ा मामला सामने आया है, यहां पर एक मकान के विवाद में जेठ ने अपनी ही भाभी को कुल्हाडी से काट डाला, आपसी विवाद में यहाँ एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर जैसे ही हत्या उसके बाद खुद भी फिनाइल पी लिया।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई है। जहां उसके पति बलबीर की कई साल पहले मौत हो चुकी है। अब जेठ ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल झज्जर सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, जेठराजबीर ने भाभी सुनीता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सुनीता को जैसे ही अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाभी सुनीता की हत्या के बाद उसके जेठ राजबीर ने भी फिनायल पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसका रोहतक PGI में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया है।