हरियाणा में छोटी लड़की चाहिए तो बड़ी कीमत दीजिए, यहां जोरों पर चल रहा है जिस्मफरोशी का धंधा, लड़कियों के रखें अलग-अलग रेट

हरियाणा में जिस्मफरोशी का धंधा खूब फल-फूल रहा है। यहां लड़कियों के रेट फिक्स हैं।
 
यहां जोरों पर चल रहा है जिस्मफरोशी का धंधा
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा में जिस्मफरोशी का धंधा खूब फल-फूल रहा है। यहां लड़कियों के रेट फिक्स हैं। यदि कम उम्र की लड़की चाहिए तो उसके लिए ज्यादा कीमत देनी होगी। इसके अलावा अन्य लड़कियों व महिलाओं के अलग-अलग रेट तय हैं। यह मामला फतेहाबाद के टोहाना में सामने आया है।

कहा जा रहा है कि टोहाना के कुछ घरों में सरेआम अवैध रूप से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। टोहाना शहर के लघु सचिवालय के पास कुछ ही दूरी पर और पुलिस के नाक के नीचे घरों में सरेआम बाहर से लड़कियों को बुलाकर अलग-अलग रेट में लोगों के सामने परोसा जाता है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक पर एक घर में जाता है और लड़कियों के रेट पूछता है। घर के अंदर मौजूद एक महिला उसे लड़कियों की उम्र के हिसाब से रेट बताने लगती है। 

वहीं वीडियो सामने आने के बाद डीएसपी शाकिर हुसैन ने कहा है कि ये मामला उनके संज्ञान में आया है। जो भी इस तरह का कारोबार कर रहा है उस पर कानूनी कार्यवाही कि जाएगी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक युवक ने अपने फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक अपनी बाइक में सवार होकर एक घर में जाता है। 

उस घर मौजूद महिला को वो ताई कहता है। युवक उससे पूछता है कि कोई लड़की है। तो महिला कहती है 500 रुपये लगेंगे। युवक महिला को लड़की दिखाने के लिए कहता है।

महिला आवाज लगाती है तो एक युवती कमरे के अंदर से बाहर आती है। युवक कहता है कि ताई ये ठीक नहीं है, कोई और नहीं है। वो छोटी उम्र की लड़की के लिए पूछता है। 

महिला कहती है मिल जाएगी लेकिन 1000 रुपये लगेंगे। वो युवक को नंबर देने के लिए कहती है और घर के अंदर जाती है। वो बाहर आकर कहती है 15-16 साल की लड़की है, लेकिन 1500 रुपये लगेंगे। इसके बाद लड़का वहां से चला जाता है।