हरियाणा में युवक ने शादी का झांसा देकर किया महिला से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात, जानिए कहां का है मामला

हरियाणा के जींद में एक युवक द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
 
हरियाणा में युवक ने शादी का झांसा देकर किया महिला से दुष्कर्म

Haryana News: हरियाणा के जींद में एक युवक द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान  हिसार के नारनौंद निवासी राजू के रूप में हुई है। लेकिन जब  महिला गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करवा दिया। 

उससे 2 लाख रुपए भी हड़प लिए और बाद में शादी से मुकर गया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अबॉर्शन करवाने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।

शादी का वादा कर बनाये शारीरिक संबंध

जींद शहर की एक कॉलोनी वासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 6 साल पहले उसकी नारनौंद निवासी राजू के साथ जान पहचान हुई थी। राजू ने उसे शादी करने का वादा करते हुए नजदीकियां बढ़ाई और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। 

इसके बाद राजू लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, लेकिन शादी नहीं की। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई, इस पर राजू ने उसे दवा देकर उसका गर्भपात करवा दिया। राजू ने उससे 2 लाख रुपए भी लिए थे।

शादी करने से कर रहा मना

पीड़ित महिला ने बताया कि जब भी वह राजू पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसने शादी न करने तथा उससे ली गई 2 लाख रुपए की राशि को लौटाने मना कर दिया। साथ ही उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर राजू के खिलाफ यौन शोषण करने गर्भपात करवाने समेत विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।