IMD Weather Alert: हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में कब होगी बारिश, मौसम विभाग ने बताई पूरी जानकारी

हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच बारिश को लेकर राहत की खबर सामने आई है।
 
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में कब होगी बारिश, मौसम विभाग ने बताई पूरी जानकारी
WhatsApp Group Join Now

IMD Weather Alert: हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच बारिश को लेकर राहत की खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक एक जून से मौसम में बदलाव होगा और कई इलाकों में हल्की बारिश होगी। 

 भारत मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार अगले 48 घंटे के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी आंधी में तेज हवाएं चल सकती हैं। लेकिन इसका भीषण गर्मी पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। पर हरियाणा में पंजाब में इन दिनों में भी भीषण गर्मी का मौसम ही बना रहेगा।

दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले तीन-चार दिनों में केरल और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में पहुंचने वाला है, जिससे देश भर में भीषण गर्मी और लू की तपिश से बेहाल लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि पूर्वी बंगलादेश से अब चक्रवात रेमल पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ गया है।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में गर्मी की तपिश से बेहाल को यह खबर राहत देगी। मौसम विभाग की मानें तो 30 मई से पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। हालांकि तब तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग के तहत राजस्थान के ऊपर विपरीत चक्रवाती हवा का दबाव बन रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे हवा का रुख पुरवा हो जाएगा। इससे अधिकतम तापमान ज्यादा ऊपर नहीं चढ़ेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार 31 मई की रात से कुछ बदलाव के आसार हैं। 1 जून को मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट हो सकता है। लू से भी राहत की उम्मीद है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और मैदानों में बन रहे चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से यह राहत की उम्मीद जगी है।