IMD Weather Alert: हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम अलर्ट

 आज फिर से सक्रीय होंगे बरसाती बादल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी व मध्यप्रदेश में कई जगह आंधी के साथ होगी बरसात और ओले
 
हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश,
WhatsApp Group Join Now

मौसम_अपडेट : आज फिर से सक्रीय होंगे बरसाती बादल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी व मध्यप्रदेश में कई जगह आंधी के साथ होगी बरसात और ओले

उत्तर भारत मे पिछले 24 घण्टो में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिली है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित उत्तरप्रदेश के कई इलाको में कहीं हल्की कही तेज़ बरसात व साथ के आंधी और ओले भी गिरे है।

आज भी मैदानी इलाकों में मौसम बदला हुआ रहेगा। दोपहर बाद कई राज्यों में हल्की से मध्यम बरसात होगी। साथ मे आंधी, गरज़-चमक औऱ बिजली गिरने की गतिविधियां भी होगी।

हरियाणा:
 11 May: राज्य के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, झज्जर, गुडगांव, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में तेज़ धूल भरी हवाओ के साथ हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह तेज़ बारिश के साथ ओले भी गिरने की उम्मीद है।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में बिखरी हुई हल्की बरसात गरज़ और आंधी के साथ होगी। कही-2 तेज़ बौछारे एवं ओलावृष्टि भी संभावित है।