IMD Weather Alert: हरियाणा पंजाब के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी टेंशन

हरियाणा पंजाब के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी टेंशन
 
 IMD Weather Alert: हरियाणा पंजाब के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी टेंशन
WhatsApp Group Join Now
IMD Weather Alert: हरियाणा पंजाब के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। पाकिस्तान की तऱफ से आ रहे घने बादलों के बाद अचानक मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है जिसके बाद किसानों की फसलें खराब होने की सूचना मिल रही है। वहीं पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और कैथल के आसपास भी बारिश हुई है।

मैदानी इलाकों में 2 दिन के गैप के बाद आज फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। क्योंकि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। जिसके कारण एक चक्रवाती हवाओं का  क्षेत्र पश्चिम राजस्थान पर विकसित होगा। साथ मे एक ट्रफ पंजाब से लेकर असम तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार होते हुए बनी हुई है।

इन सब प्रणालियों के सयोंग से आज मैदानी इलाकों में बड़ी मौसमी हलचल होगी। पंजाब में हल्की बारिश की शुरुआत हो चुकी है। दिन में मौसमी कार्यवाही आगे बढ़ते हुए राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश के इलाको को कवर करेगी। उत्तर भारत मे यह बरसाती दौर आज से शुरु होकर 8 जून तक चलेगा। उसके बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा।