IMD Rain Alert: हरियाणा के कई जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट, जानिये कब मिलेगी तेज बारिश से राहत ?

 
IMD Rain Alert: हरियाणा के कई जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट, जानिये कब मिलेगी तेज बारिश से राहत ?
WhatsApp Group Join Now

Haryana Rain and Weather Alert: हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं किसानों की उम्मीदों पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है। देश के कई इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों को घरों में ही दुबकने पर मजबूर कर दिया है।

मौसम पूर्वानुमान :-कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

मौसम :- पंजाब के ऊपर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली मानसूनी हवाओं के आने के प्रभाव से हरियाणा राज्य में पिछले तीन दिनों में 21 सितम्बर से 23 सितम्बर के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

दक्षिण पश्चिम मानसून के 30 जून के प्रवेश से लेकर आज 23 सितम्बर के दौरान हरियाणा राज्य में 381.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (423.2 मिलीमीटर) से 10% कम दर्ज हुई है। हरियाणा के 10 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है परंतु 12 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है।

सब से कम बारिश वाले जिले अम्बाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकुला, रोहतक, भिवानी, चरखीदादरी, नूंह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिलों में दर्ज की गई है।

मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की तरफ से नमी वाली हवाओं तथा पंजाब के ऊपर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने से राज्य में अगले दो दिनों में 25 सितम्बर तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

इस दौरान उत्तरी जिलों (पंचकुला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल) में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश परंतु दक्षिण व पश्चिमी जिलों में दक्षिण क्षेत्र के जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी) में कहीं कहीं बुंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 26 सितम्बर से 28 सितंबर तक हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष

कृषि मौसम विज्ञान विभाग

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पंजाब के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बाकी पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।