HSSC Group D Cut Off 2023: CET ग्रुप डी मे इतनी रह सकती है कटऑफ, इतने नंबर ले लिए तो समझो नौकरी पक्की

 
इतने नंबर ले लिए तो समझो नौकरी पक्की
WhatsApp Group Join Now
HSSC Group D Cut Off 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हाल ही में ग्रुप डी के 13,356 पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा का आयोजन किया। 

परीक्षा में कुल 8,54,561 अभ्यर्थी शामिल हुए। यानी कि 65.08% अभ्यर्थी परीक्षा देने आए। परीक्षा के बाद, पदों के हिसाब से एक पद के लिए 63 फीसदी अभ्यर्थियों के बीच काम्पिटिशन रह गया है। 

अब अभ्यर्थियों के मन में HSSC Group D Cut Off 2023 को लेकर चिंता है कि क्या उनका चयन होगा या नहीं और कट ऑफ कितनी रहेगी व फाइनल मेरिट कितने अंक पर लगेगी।

लाखों अभ्यर्थियों के अंकों का सर्वे करने के बाद यह अनुमान लगाया जाता है कि एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा की कट ऑफ अनुमानित कितनी रह सकती है 

ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से प्रत्येक सही उत्तर के लिए 0.95 अंक दिए जाएंगे। यह कटऑफ लिखित परीक्षा के 95 अंकों पर आधारित है।  5 अंक सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर दिए जाएंगे।

केटेगरी     कटऑफ
General    71 अंक
EWS    70 अंक
BCB    68 अंक
BCA    66 अंक
SC    63 अंक
PH    55 अंक
ESM    52 अंक
ESP HSSC Group D Cut Off 2023    51 अंक

आपको बता दें कि हरियाणा एसएससी ग्रुप सी की भर्ती कोर्ट में लंबित है। उस भर्ती के परिणाम से ग्रुप डी भर्ती पर गहरा असर पड़ सकता है। यदि ग्रुप सी की भर्ती पहले हो जाती है, तो ग्रुप डी की कट ऑफ 4-5 अंक कम रह सकती है। (HSSC) द्वारा आयोजित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 10 नवंबर 2023 को जारी कर दी गयी है। 

परिणाम नवंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जारी की गई ग्रुप डी कट ऑफ केवल अनुमानित है। यह कट ऑफ लाखों अभ्यर्थियों के अंकों के आधार पर निकाली गई है, जिसमें त्रुटियां हो सकती हैं।