पलवल में पति पत्नी ने एक साथ लगा ली फांसी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

 
पलवल में पति पत्नी ने एक साथ लगा ली फांसी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
WhatsApp Group Join Now

पलवल के गांव सोलडा में पति-पत्नी ने घर के अंदर फांसी के फंदे से आत्महत्या कर ली। चांदहट थाना पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर वेदपाल ने बताया कि सुबह करीब साढे सात बजे सूचना मिली की गांव सोलडा में पति-पत्नी ने फांसी से फंदे से लटकर जीवन समाप्त कर लिया है।

इस बारे में भरतपाल ने कहा है कि टीटू तीसरे नंबर की संतान है। टीटू के शादी बीते साल यूपी के जिला बुलंदशहर के थाना काकोड अंतर्गत गांव महमूदपुर निवासी प्रेमचंद की बेटी खुशबू के साथ की थी। शादी के बाद टीटू और खुशबू अलग रहने लगे। 7 सिंतबर को दोनों के बीच क्लेश हुए।

इस क्लेश के बारे में खुशबू के पिता प्रेमचंद को भी सूचना दी गई। दोनों के बीच आपसी विवाद को मिल बैठकर सुलझा दिया गया था। दूसरे दिन 8 सिंतबर को भी विवाद बना रहा। बृहस्पतिवार सुबह साढे सात बजे सूचना मिली की टीटू और खुशबू ने फांसी लगाकर सूसाइड कर लिया है। टीटू का शव रस्से से और खुशबू का शव सफेद कपड़े से लटका हुआ था।

पुलिस का कहना है कि मौके पर पहुंचे तो दोनों शव जमीन पर रखे हुए थे। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतक टीटू के पिता भरतपाल और खुशबू के पिता प्रेमचंद ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। दोनों ने गृह क्लेश से तंग आकर आत्महत्या की है। पुलिस का कहना है कि इस सभी के बाद भी मामले की जांच की जा रही है।