कैथल के मोहाना में मां बेटी की हत्या मामले में पुलिस करेगी बड़ा खुलासा, चंद घंटों में आरोपी को पकड़ लाई पुलिस

 
कैथल के मोहाना में मां बेटी की हत्या मामले में पुलिस करेगी बड़ा खुलासा, चंद घंटों में आरोपी को पकड़ लाई पुलिस
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के कैथल जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर पूंडरी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव मोहना में देर रात घर में घुसकर मां बेटी की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है और थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

जानकारी के मुताबिक कैथल के मोहना गांव में 36 वर्षीय महिला गीता और 7 वर्षीय बेटी सुविधा की तेजधार हथियार से हत्या कर दी है जबकि बेटा गंभीर रुप से घायल है जिससे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गाय है।

बताया जा रहा है कि महिला गीता के पति ऋषि की करीब आठ महीने पहले ही मौत हुई थी। अब महिला अपने बच्चों के साथ घर में रहती थी। पुलिस की टीम यहां पर पहुंची हुई है और प्रथम दृष्टया में पुलिस ने इसे मर्डर का मामला माना है।

स्थानीय लोगों ने सुबह देखा तो घर नहीं खुला था जिसके बाद मौके पर देखा तो शव पड़े हुए थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

हत्यारों ने मां बेटी की बड़ी बेरहमी से हत्या की है। फर्श पर हर तरफ खून से फैला हुआ था और महिला गीता का शव खून से लथपथ नीचे फर्श पर पड़ा था। बच्ची सुविधा का शव बेड पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर भी कई वार किए गए थे।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब आठ महीने से पहले महिला के पति ऋषि की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार में तीन ही सदस्य बचे थे। जो गांव के बाहरी सिरे में बने अपने मकान में रह रहे थे। उनकी नॉलेज में किसी के साथ कोई अनबन भी नहीं थी।

पूंडरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में ये मर्डर का मामला है। तेजधार हथियार के साथ परिवार पर हमलाकर हत्या की गई है। जल्द ही जांच को पूरी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।