HSSC Group D Cut Off 2023: CET ग्रुप डी मे इतनी रह सकती है कटऑफ, इतने नंबर ले लिए तो समझो नौकरी पक्की

 
CET ग्रुप डी मे इतनी रह सकती है कटऑफ, इतने नंबर ले लिए तो समझो नौकरी पक्की ​​​​​​​
WhatsApp Group Join Now
HSSC Group D Cut Off 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हाल ही में ग्रुप डी के 13,356 पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा का आयोजन किया। 

इस परीक्षा के लिए कुल 13,76,337 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 

परीक्षा कुल चार पालियों में आयोजित की गई, जिसमें 8,54,561 अभ्यर्थी शामिल हुए। यानी कि 65.08% अभ्यर्थी परीक्षा देने आए।

परीक्षा के बाद, पदों के हिसाब से एक पद के लिए 63 अभ्यर्थियों के बीच काम्पिटिशन रह गई है। 

हरियाणा एसएससी के अध्यक्ष भोपाल सिंह खत्री ने पहले ही घोषणा कर दी है कि 

एक सप्ताह के अंदर उत्तर कुंजी और एक महीने के अंदर इस भर्ती का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

अब अभ्यर्थियों के मन में HSSC Group D Cut Off 2023 को लेकर चिंता है कि 

क्या उनका चयन होगा या नहीं और कट ऑफ कितनी रहेगी व फाइनल मेरिट कितने अंक पर लगेगी 

लाखों अभ्यर्थियों के अंकों की जांच के बाद, हमने इसका अनुमान लगाया है कि एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा की कट ऑफ कितनी हो सकती है, और हम यहां उसका विश्लेषण करेंगे।

यह कटऑफ लिखित परीक्षा के 95 अंकों पर आधारित है। 

ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से प्रत्येक सही उत्तर के लिए 0.95 अंक दिए जाएंगे। 

HSSC Group D Cut Off 2023 को विभिन्न श्रेणियों के लिए निम्नलिखित रूप में देखा जा सकता है:

5 अंक सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर दिए जाएंगे।

केटेगरी     कटऑफ
General    74 अंक
EWS    72 अंक
BCB    68 अंक
BCA    68 अंक
SC    64 अंक
PH    58 अंक
ESM    53 अंक
ESP HSSC Group D Cut Off 2023    52 अंक

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ग्रुप सी की भर्ती चालित है, और उसके परिणाम से ग्रुप डी की कट ऑफ पर प्रभाव पड़ सकता है। अगर ग्रुप सी की भर्ती पहले हो जाती है, तो ग्रुप डी की कट ऑफ में 4-5 अंक कमी हो सकती है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 25 या 26 अक्टूबर 2023 को जारी की जाएगी। परिणाम की संभावना है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकते है 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जारी की गई ग्रुप डी कट ऑफ केवल अनुमानित है। 

इस कट ऑफ को लाखों अभ्यर्थियों के अंकों के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें कुछ त्रुटियां हो सकती हैं। 

इसलिए, इस कट ऑफ को अंतिम निर्णय से पहले न मानें। HSSC Group D Cut Off 2023 की अंतिम कट ऑफ केवल परीक्षा परिणाम के बाद ही घोषित की जाएगी।