हरियाणा के इन जिलों में रात से हो रही बारिश, इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

 
haryana rain alert
WhatsApp Group Join Now
Haryana Weather: देश के उत्तरी हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। हरियाणा पंजाब के कई हिस्सों में रात से लागातार बारिश जारी है।  उत्तर पाकिस्तान और इससे सटे इलाकों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा निचले स्तरों में उत्तर राजस्थान और पंजाब के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण भी देखा जा रहा है। इन दोनों प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से सभी पहाड़ी राज्यों में मध्यम से भारी हिमपात होने की संभावना है।

वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में  बारिश और गरज के साथ बारिश हो रही हैं। इसके अलावा जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्र और पंजाब-हरियाणा के तराई इलाकों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

फिलहाल हरियाणा के 17 जिलों में बारिश का पूरा अलर्ट जारी है। कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला, रेवाड़ी, नूंह, पानीपत, जींद, हिसार में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। वहीं सिरसा हिसार में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो 17 जिलों में बारिश और कई जिलो में जो पंजाब से सटे है ओले की संभावना है।