हरियाणा के कई जिलों में भारी ओलावृष्टि, किसानों की सरसों की फसलें हुई खराब

 
हरियाणा के कई जिलों में भारी ओलावृष्टि
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। प्रदेश के कई इलाकों में आज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि भी हुई। बारिश संग ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के भिवानी, सिरसा और कैथल में भी जमकर ओलावृष्टि हुई। वहीं नारनौंद क्षेत्र  के गांव ढाणी ब्राह्मण, पाली, थुराना, राजपुरा, माढ़ा, लोहारी राघो, मोठ रांगडान, मोठ करनैल, माजरा, सुलचानी, बुढ़ाना, राखी खास, राखी शाहपुर में ज्यादा ओलावृष्टि हुई है। गांव कापड़ो, कोथ कलां, कोथ खुर्द, नाडा, गैबीनगर, मिर्चपुर, मिलकपुर, भैणी अमीरपुर, नारनौंद, राजथल में ओले गिरे। 


किसानों पर आफत

फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है। लेकिन दोपहर बाद तो मौसम ने एकाएक करवट ली और अनेक गांवों में ओलावृष्टि हुई। करीब पांच से सात मिनट की ओलावृष्टि से किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

गेहूं की फसल सेअधिक सरसों की फसल पर असर अधिक देखने को मिला। गांव धांगड़, बीघड़, सालमखेड, बड़ोपल के खेतों, भिरडाना, ढाणी माजरा आदि गांवों में झमझाम  ओलावृष्टि हुई। किसानों ने बताया कि इस ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान सरसों की फसल को हुआ है।

ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान होने वाला है। गांव धांगड़, बीघड़, सालमखेड, बड़ोपल के खेतों, भिरडाना, ढाणी माजरा आदि गांवों में बारिश के साथ ओले गिरे । किसानों ने बताया कि इस ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान सरसों की फसल को हुआ है।  

मिली जानकारी के अनुसार, आज हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र में पूरा दिन रुक रुक कर बारिश हुई। दोपहर करीब 3 बजे तेज बरसात के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। नारनौंद क्षेत्र के करीब दर्जनों गांवों में ओलावृष्टि हुई है। भारी ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र में सरसों सहित अनेक फसलों को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
बीते गुरुवार मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश के  साथ ओले गिरने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि प्रदेश में आज से मौसम में परिवर्तन होगा।

पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। प्रदेश के 16 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था।
 
 मौसम विज्ञानियों के अनुसार 27 को बारिश के बाद प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है। प्रदेश शुक्रवार को भी सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इससे सुबह के समय आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की तरफ से कोहरे में वाहन को आराम से चलाने का आह्वान किया है।