हरियाणा में भारी बारिश के बाद भी गर्मी बरकार: आज इन 18 जिलों में अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

हरियाणा में मानसून ने दस्तक दे दी है।
 
हरियाणा में भारी बारिश के बाद भी गर्मी बरकार: आज इन 18 जिलों में अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की एंट्री के बाद 18 जिलों पंचकूला, यमुनानगर यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बाकी के जिलों में भी बारिश की संभावना जताई है।

हालांकि बादल छाए रहने के बीच-बीच में धूप निकल रही है। इस कारण उमस से ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिनों में हरियाणा के अलावा मानसून चंडीगढ़, हिमाचल और पंजाब के सभी जिलों को कवर कर लेगा।

 


एक्सपर्ट बोले- दिन में गिरावट लेकिन रात में गर्मी ज्यादा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के हरियाणा कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इसके कारण दिन के तापमान में गिरावट और रात्रि तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दिन में बादल छाने से धूप का असर कम हुआ है और वहीं बादलवाई से रात का तापमान बढ़ा है। आगामी एक सप्ताह में मानसून हरियाणा में जोर पकड़ेगा। इससे तापमान सामान्य से कम रहेगा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं अभी प्रदेश में बढ़ रही हैं।

दिल्ली की तरफ से मानसून की एंट्री हुई है इसलिए राजस्थान के साथ हरियाणा के पश्चिम इलाकों में अभी वर्षा कम हुई है मगर आने वाले दिनों में मानसून और एक्टिव होगा और सामान्य या इससे अधिक बारिश देखने को मिलेगी।

 
हरियाणा में सिरसा और पंजाब का गुरदासपुर सबसे गर्म
हरियाणा में शनिवार को भी कई जिलों में तेज बारिश हुई। इसके बावजूद 24 घंटे के दौरान औसतन तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सिरसा का तापमान सबसे ज्यादा 41 दर्ज किया गया। इसके बाद हिसार 40 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब में 24 घंटे के दौरान औसतन तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को गुरदासपुर का तापमान सबसे ज्यादा 42.5 दर्ज किया गया।

पंजाब के 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
वहीं, पंजाब के 9 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मानसा, पटियाला और मोहाली में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश में 3 दिन के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में बारिश होगी। वहीं, सोमवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश में 6 दिन लगातार मौसम खराब रहेगा। 2 से 5 जुलाई के लिए यलो अलर्ट है।

शनिवार को हिमाचल के धर्मपुर में सबसे ज्यादा 62.4 MM बारिश हुई। धर्मशाला में 52.4, कसौली में 39 और शिमला के जुब्बड़हटी में 33.6 MM बारिश हुई है। प्रदेश में ऊना का तापमान 37.6 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा रहा।