मोदी सरकार में बढ़ा हरियाणा का कद: मोदी को बाइक पर घुमाने वाले खट्टर बने कैबिनेट मंत्री

केंद्र की मोदी कैबिनेट में हरियाणा से 3 मंत्री बनाए गए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को कैबिनेट में शामिल किया गया है।
 
मोदी सरकार में बढ़ा हरियाणा का कद: मोदी को बाइक पर घुमाने वाले खट्टर बने कैबिनेट मंत्री
WhatsApp Group Join Now

केंद्र की मोदी कैबिनेट में हरियाणा से 3 मंत्री बनाए गए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को कैबिनेट में शामिल किया गया है। मनोहर लाल करनाल सीट से सांसद बने है। वे साढ़े 9 साल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। 

गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सौंपा गया है। राव लगातार छठी बार सांसद बने हैं। राव इंद्रजीत मोदी सरकार की पिछली टर्म में भी मंत्री थे। उनके जरिए बीजेपी ने दक्षिण हरियाणा और खासकर अहीरवाल बेल्ट को साधने की कोशिश की है।

फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को तीसरी बार मंत्री बनाया गया है। उन्हें राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद से सांसद हैं। फरीदाबाद और उससे सटे यूपी व राजस्थान के गुर्जर बाहुल्य इलाकों को देखते हुए उनकी कैबिनेट में एंट्री हुई है।

पंजाब से सबको चौंकाते हुए मोदी कैबिनेट में रवनीत बिट्‌टू को शामिल किया गया है। बिट्‌टू लुधियाना से कांग्रेस के सांसद थे। लोकसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद लुधियाना से फिर चुनाव लड़े लेकिन हार गए।

 पंजाब से भाजपा 13 में से कोई सीट नहीं जीती, इसलिए पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते बिट्‌टू को राज्यमंत्री का पद मिल गया। इसके अलावा सिख चेहरे के तौर पर हरदीप पुरी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

बिट्टू के जरिए बीजेपी ने पंजाब की सियास साधने की कोशिश की है। बीजेपी को यहां एक सिख चेहरे की तलाश थी, इसके लिए रवनीत बिट्टू पर दांव लगाया जा सकता है।