Haryana Weather: हरियाणा में हीटवेव का येलो अलर्ट: 50 KMPH से चलेंगी हवाएं, 48 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में एक बार फिर से हीटवेव का दौर शुरु हो गया है। इस बार पश्चिमी रेगिस्तानी गर्म हवाएं गर्मी की वजह बनने जा रही है।
 
हरियाणा में हीटवेव का येलो अलर्ट: 50 KMPH से चलेंगी हवाएं, 48 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर से हीटवेव का दौर शुरु हो गया है। इस बार पश्चिमी रेगिस्तानी गर्म हवाएं गर्मी की वजह बनने जा रही है। मौस विभाग ने अगले 4 दिन तक लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 14 जून तक प्रदेश में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले हफ्ते हरियाणा के दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों में 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक जानें की संभावना बनी हुई है। अगले 4 दिन अंधड़ और बारिश के दौरान दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

हिसार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं अंबाला, भिवानी, सिरसा, फरीदाबाद, सोनीपत में भी अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़कर 42 से 43 डिग्री तक रहा।


आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह के बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डा.चंद्र मोहन के बताया कि 14 जून को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे 15 से 18 जून के दौरा आंधी की संभावना बन रही है। 

इतना तापमान रहने का अनुमान

हरियाणा के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 41.0 डिग्री से 44.8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान रात का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 28.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हिसार का न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री और अधिकतम 42.0 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

वहीं अंबाला का न्यूनतम 27.0, अधिकतम 42.0, भिवानी का न्यूनतम 27.0 और अधिकतम 42.0, फरीदाबाद का न्यूनतम 28.0 और अधिकतम 43.0, सिरसा का न्यूनतम 27.0 और अधिकतम 42.0 डिग्री रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।