Haryana Weather: हरियाणा में कब दस्तक देगा मानसून? पढ़ें IMD की ताजा अपडेट

हरियाणा में 3 दिन राहत के बाद आज से फिर भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई।
 
 हरियाणा में कब दस्तक देगा मानसून? पढ़ें IMD की ताजा अपडेट
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather: हरियाणा में 3 दिन राहत के बाद आज से फिर भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून आने तक पारा 45 डिग्री पार जाने का अनुमान है। 14 मई से 5 जून तक लगातार 23 दिन प्रदेश में भीषण लू चल चुकी है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 1982 में लगातार 19 दिन तक लू चली थी।

हरियाणा में 3 दिन बाद आज से भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौम विभाग के अनुसार प्री-मानसून आने तक तपामान 45 डिग्री पार जाने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 2.3 डिग्री बढ़ोत्तरी हुई है।  

मानसून अभी 1300 KM दूर
हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी मानसून हरियाणा से 1300 किलोमीटर दूर है। अभी मानसून कर्नाटक से होते हुए महाराष्ट्र तक पहुंच गया है। प्रदेश में 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह में मानूसन दस्तक दे सकता है।

उससे पहले प्री-मानसून की बारिश होगी। 20 जून के आसपास मौसम बदलने की संभावना है। इस बार हरियाणा में 96 से 102 फीसदी बारिश का अनुमान है। मानसून सीजन में 460MM बारिश सामान्य मानी जाती है। सामान्य बारिश हुई तो खरीफ की फसलों की बिजाई समय पर हो सकेगी।

जून में 72% कम बारिश
जून के पहले हफ्ते में 72 % कम बारिश जून के पहले हफ्ते में 72% कम बारिश हुई है। 1 से 8 जून तक 7.1MM बारिश सामान्य है, लेकिन इस बार महज 2.0MM हुई है। 22 में से 5 जिलों में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई है। सिरसा में सबसे ज्यादा 7.8MM बारिश हुई है, जो सामान्य 137% ज्यादा है। बाकी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

तीन दिन रही राहत
हरियाणा में पिछले 3 दिनों तक गर्मी से राहत मिली। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिला। पूर्वी पाकिस्तान, उत्तरी राजस्थान व दक्षिणी पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिले।

हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व पंचकूला में कहीं-कहीं तेज हवा व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई। इसका असर यह हुआ है कि दिन के तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।