Haryana Weather: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, 2 दिन तेज हवाओं संग बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

 
 हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में मौसम आज रात से बदलने वाला है। इस दौरान दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश संग ओले गिरने की संभावना है।  वीरवार रात को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बुधवार को रात औसत तापमान 2.4 डिग्री की गिरावट आई।  

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा। 26 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। वहीं मैदानी इलाकों में 30-40 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले गिरने के आसार है।

आने वाले दिनों में संपूर्ण भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो और 27 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दक्षिणी जिलों में छाया घना कोहरा
बुधवार को प्रदेश के दक्षिण जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और दोपहर बाद तक धूप के दर्शन नहीं हुए। हालांकि बाकी जिलों में भी हल्की धूप निकली, जिस कारण सुबह के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।

इस दौरान रात के औसत तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई। हालांकि दिन के औसत तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

1