Haryana Weather: हरियाणा में 3 दिन बाद बदलेगा मौसम, इस दिन होगी झमाझम बारिश, जानिए मानसून को लेकर क्या है ताजा अपडेट

हरियाणा में एक बार फिर गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है।  पिछले दिनों हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली थी।
 
हरियाणा में 3 दिन बाद बदलेगा मौसम, इस दिन होगी झमाझम बारिश, जानिए मानसून को लेकर क्या है ताजा अपडेट 
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है।  पिछले दिनों हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली थी। लेकिन 2 दिन लगातार धूप से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 


मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में तीन दिन गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद 26 जून की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 26 की रात से कई इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके बाद 27 से 30 जून के बीच कभी भी मानसून की एंट्री हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 


आज के मौसम की बात करें तो सूबे के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने दो दिन और लू चलने की संभावना जताई है। बीते सोमवार को 6 जिले, भिवानी, जींद, सिरसा, रोहतक, फतेहाबाद और चरखी दादरी में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया था। इस दौरान यहां तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। लेकिन अब जल्द ही हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है।