Haryana Weather Updates: हरियाणा में फिर दिखा गर्मी का प्रकोप, बारिश को लेकर आया ये ताजा अपडेट

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।
 
हरियाणा में फिर दिखा गर्मी का प्रकोप, बारिश को लेकर आया ये ताजा अपडेट
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Updates: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दो- तीन दिन की राहत के बाद फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। 


जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन अब गर्मी फिर से सताने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में तीन दिन गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद 26 जून से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 


मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 28 जून तक प्रदेश में  बारिश की संभावना है। महीने के अंत तक मानसून भी प्रदेश में एंट्री कर सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है।

बता दें कि हरियाणा में दिन में धूप खिलने से औसतन 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल में दर्ज की गई। यहां दिन के पारे में 7.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

वहीं सिरसा में अधिकतम तापमान बढ़कर 6.7 डिग्री पर पहुंच गया। आज के मौसम की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में आईएमडी ने लू का येलो अलर्ट भी जारी किया है। फिलहाल 3 दिन तक मौसम में बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है।