Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें कहां- कहां होगी बारिश ?
Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम(Mausam) का मिजाज बदल गया है। वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होने के कारण आज सुबह से ही कई जिलों में मौसम(weather) ने करवट ली और झमाझम बारिश (Rain)हुई।
इस दौरान सोनीपत, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, यमुनानगर और नारनौल में तेज बारिश(Heavy Rain) हुई। वहीं कुछ अन्य इलाकों में हल्की बारिश (Barish)हुई है।
तापमान में आई गिरावट
मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश और पहाड़ों से 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण दिन के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिन के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट आई है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट (Rain Alert)
मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में आज मध्यम बारिश होने के आसार है। जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और चरखी दादरी में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से झमाझम बारिश होगी। इससे हरियाणा में 11 जनवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता हैं। इस दौरान ठंड के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि सूबे में अभी ठंड से राहत दिखने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में धुंध का दौर जारी रहेगा। बारिश के भी आसार बने हुए हैं।
पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण आने वाले दिनों में भी तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। 10 जनवरी के करीब मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश के आसार बन सकते हैं।