Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन होगी झमाझम बारिश, देखें अगले 3 दिन का वैदर अपडेट

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन होगी झमाझम बारिश, देखें अगले 3 दिन का वैदर अपडेट 
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। पहाड़ी हवाओं के कारण यहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार सुबह कुछ जिलों में घनी धुंध छाई रही।

इससे वाहन चालको को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई जिलों में आज बादल छाए है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तीन दिन बाद सूबे के कई जिलों में एक बार फिर झमाझम बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 

तीन दिन बाद फिर होगी बारिश 
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में धुंध रहेगी। पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण आने वाले दिनों में भी तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। 

अगले तीन दिन तक ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। इसके बाद 10 जनवरी के करीब मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश के आसार बन सकते हैं।

इन जिलों में छाई रही धुंध
वहीं आज के मौसम की बात करें तो कई जिलों में मंगलवार सुबह घनी धुंध और बादल छाए है। अंबाला, करनाल, कैथल, यमुनानगर में धुंध छाई रही। अंबाला में सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। इसके अलावा जींद और भिवानी में बादल छाए हुए हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से प्रदेश के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।