Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 2 दिन बारिश संग ओलावृष्टि के आसार

 
हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 2 दिन बारिश संग ओलावृष्टि के आसार
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की वजह से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट हो रही है। उत्तर दिशा स चल रही हवाएं भी ठंड बढ़ा रही है।

 इसे देखते हुए मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। धुंध की वजह से यहां 50 से 200 मीटर तक ही विजिबिलिटी रहने की संभावना हैं।

वाहन चालकों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह मौसम विभाग ने दी है। कोहरे का यह दौर प्रदेश में 29 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके अलावा आज से पहाड़ों में सक्रिय हो रही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 27 से प्रदेश के कुछ जिलो में  ओले गिरने की संभावना है। 

मौसम विशेषज्ञ बोले- आज से बदलेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि 26 दिसंबर यानी आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात्रि तापमान में गिरावट हो सकती है।

इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में धुंध छाए रहने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 26 दिसंबर की रात से हवाओं के रुख में बदलाव आ रहा है। इससे उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है।

27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी व दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन 29 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा।