Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 13 जिलों में आंधी का अलर्ट, इन जिलों में बारिश की संभावना

हरियाणा में नौतपा के नौवें दिन प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। शनिवार को कई जिलों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि सिरसा 48.2 डिग्री की अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
 
 हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 13 जिलों में आंधी का अलर्ट
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Update: हरियाणा में नौतपा के नौवें दिन प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। शनिवार को कई जिलों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि सिरसा 48.2 डिग्री की अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा।

वहीं, उत्तर प्रदेश का झांसी 46.9 डिग्री के साथ दूसरे और हरियाणा का रोहतक और राजस्थान का श्रीगंगानगर 46.2 डिग्री के साथ तीसरे नंबर पर रहे। बारिश के बाद भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।

हरियाणा में 4 जून तक मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आज सूबे में उत्तर हरियाणा के जिलों को छोड़कर 13 जिलों में भीषण गर्मी के साथ गरज-चमक के साथ बादल छाएंगे। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से तेज हवाएं (आंधी) चलेंगी। कुछ जिलों में बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

24 घंटे में कहां हुई कितनी बारिश
प्रदेश में 20 दिन की गर्मी के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 24 घंटे के दौरान कुछ जिलों में आंधी के साथ ही बूंदाबांदी हुई है। हिसार में 3.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं, रोहतक में 2.5, गुरुग्राम में 0.5, महेंद्रगढ़ में 7, रेवाड़ी में 1, सिरसा में 6.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बारिश से भी रात के न्यूनतम तापमान में कोई खास असर नहीं देखने मिला। दादरी की रात सबसे गर्म रिकॉर्ड की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 33.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से राहत मिली
हरियाणा के जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। उन जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। पानीपत, सोनीपत, रोहतक में दिन और रात में भीषण गर्मी पड़ेगी। इसलिए, इन जिलों में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।