Haryana Weather Update: हरियाणा में 24 मई तक मौसम खुश्क रहने की संभावना, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

हरियाणा में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो गया है।
 
हरियाणा में 24 मई तक मौसम खुश्क रहने की संभावना, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Update: हरियाणा में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम में गर्महट और ज्यादा बढ़ने वाली है। इस दौरान गर्म हवाएं और लू चलने के आसार हैं।

हरियाणा में 24 मई तक मौसम खुश्क और गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के समय गर्म हवाएं अर्थात लू चलने की संभावना है।

इस दौरान तापमान बढ़ने से बीच-बीच में हल्के बादल तथा शाम, रात्रि के समय धूल भरी हवाएं चलने की संभावना बन रही है।

डॉ. मदन खीचड़ विभाग ध्यक्ष।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय हिसार।