Haryana Weather Update: हरियाणा के 8 जिलों में धुंध का अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

 
हरियाणा के 8 जिलों में धुंध का अलर्ट
WhatsApp Group Join Now


हरियाणा में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आज कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नहूं में धुंध का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने सिरसा, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से मैदानी इलाकों की ओर बह रही है। इस कारण प्रदेश में ठिठुरन बढ़ रही है। एक तरफ यमुना नदी से सटे हरियाणा के शहरों में गहरी धुंध होगी।

वहीं राजस्थान से सटे इलाकों में शीतलर से तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में शीतलहर और धुंध से राहत नहीं मिलेगी। 

फिलहाल रोहतक प्रदेश में लगातार ठंडा शहर बना हुआ है। रोहतक में गुरुवार को दिन का तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा।
 
21 और 22 को पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा राज्य में 22 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है।

इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह हल्की धुंध रहने की भी संभावना है। परंतु एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 21 व 22 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे।