Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

 
हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
WhatsApp Group Join Now


 हरियाणा में ठंड का कहर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। ठंड के चलते लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। मौसम विभाग ने कई जगहों पर आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। राज्य के 5 जिले ऐसे हैं, जहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया है।  


मौसम पूर्वानुमान :-  हरियाणा राज्य में पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 दिसंबर से हवाओं में बदलाव जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में 22 दिसंबर रात्रि व 23 दिसंबर को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा दक्षिणपश्चिमी क्षेत्रों में 23 दिसंबर को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है। 

परंतु 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने तथा उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 

इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध या स्मॉग रहने की संभावना है। परंतु 26 दिसंबर रात्रि से एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव संभावित।

##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार