Haryana Weather Update : हरियाणा के 9 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश?

हरियाणा में 28 जून को मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून की शुरुआत से ही बारिश की झड़ी लगी हुई है।
 
हरियाणा के 9 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश?
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Update : हरियाणा में 28 जून को मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून की शुरुआत से ही बारिश की झड़ी लगी हुई है। शनिवार को प्रदेश के 9 जिलों में झमाझम बारिश हुई। इसमें अंबाला, हिसार, भिवानी, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, नूंह, सोनीपत, पंचकूला में बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बरसात मेवात के मंडकोला में 19.5 एमएम हुई।

वहीं पंजाब में पटियाला, बरनाला, मोगा, मोहाली और फिरोजपुर में बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश पटियाला में 56 MM हुई। प्रदेश में शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में शनिवार 4.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है।

हिमाचल के सिरमौर जिले में रेणुका-संगड़ाह मार्ग पर कलथ के पास निजी बस पर चट्टान गिर गई। बस चालक और एक महिला को मामूली चोटें आईं। 8 जिलों में मानसून ने अच्छी रफ्तार पकड़ ली है। जुलाई के पहले पांच दिनों में प्रदेश में सामान्य से 59 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने हिमाचल के छह जिलों में फ्लैश-फ्लड का अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी मंडी, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर जिलों को दी गई है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को एहतियात बरतने और नदी-नालों के पास न जाने की सलाह दी गई है।

पंजाब में दोपहर तक बारिश की चेतावनी, आधे राज्य में बरसे बादल
पंजाब में शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि को हुई बारिश के बाद शनिवार को न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों में कम बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन बारिश के बाद अब लोगों को राहत मिली है।

मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी करते हुए दोपहर 2.30 बजे तक मानसा, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे तक मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, तरनतारन, लुधियाना, रूपनगर, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर में बारिश की चेतावनी जारी की है।