Haryana Weather Update: हरियाणा में बढ़ती ठंड के साथ एक बार फिर बढ़ा प्रदूषण, कई शहरों में एक्यूआई 200 पार

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में बढ़ती ठंड के साथ एक बार फिर बढ़ा प्रदूषण, कई शहरों में एक्यूआई 200 पार
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather: हरियाणा में शीतलहर का कहर जारी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में अब कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 

वहीं कुछ जिलों में घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अब आगे और भी अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं बढ़ती ठंड के साथ ही प्रदूषण भी एक बार फिर बढ़ गया है। इस बीच कई शहरों का एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया। 
 

ठंड के साथ फिर बढ़ा प्रदूषण 
सोमवार सुबह सूबे के कुछ शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार दर्ज किया गया। बात अगर अंबाला की करें तो यहां एक्यूआई 237 दर्ज किया गया है। वहीं, बहादुरगढ़ में 354 एक्यूआई दर्ज किया गया और गुरुग्राम में 269, जींद में 227, कुरुक्षेत्र में 241, रोहतक में 219 एक्यूआई रहा।  

इन 16 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट
वहीं आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने आज सोमवार को हरियाणा के 16 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 7 से 8 जिलों में कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। जिन शहरों के लिए शीतलहर का अलर्ट है, उनमें हिसार, सिरसा, मेवात, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, पलवल, महेन्द्रगढ़, फरीदाबाद, गुड़गांव, झज्जर शामिल है। येलो अलर्ट वाले इन जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए चलेंगी।