Haryana Weather Update: हरियाणा में 47 डिग्री पार पहुंचा पारा, पंजाब में 4 जगह अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा के 15 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
 
हरियाणा में 47 डिग्री पार पहुंचा पारा, पंजाब में 4 जगह अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Update: हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा के 15 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जबकि पंजाब और चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग ने 30 जून तक स्कूली बच्चों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

हरियाणा में अधिकतम तापमान 48.0 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सिरसा में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात व फरीदाबाद शामिल हैं। प्रदेश में रात का पारा भी 1.4 डिग्री तक बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने 26 मई तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यदि यही हाल रहे तो तापमान 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब तापमान 41.1 पहुंच गया। दोपहर में चलते वाली हवा से लोगों को कुछ राहत मिली है।


पंजाब के बठिंडा में 46.6 डिग्री पहुंचा पारा
पंजाब के 4 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। मंगलवार शाम बठिंडा का तापमान राज्य में सबसे अधिक 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 25 मई तक पारा 48 डिग्री तक पहुंच जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो 46 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। इसके बाद 27 मई तक पारा 49 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान


हिमाचल में 6 दिन बारिश के आसार नहीं
हिमाचल के लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर बाकी 10 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन के बद्दी नालागढ़ व परवाणू, सिरमौर के धोलाकुंआ व पांवटा साहिब, कांगड़ा के गग्गल, नूरपूर, इंदोरा, फतेहपुर, देहरा व जसवां में हीट वेव के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 27 मई तक बारिश के कोई आसार नहीं है। ऐसे में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी। 3 शहरों का तापमान पहले ही 40 डिग्री सेल्सियस और 13 शहरों का पारा 35 से 40 डिग्री के बीच पहुंच गया है। ऊना का पारा 42.4 डिग्री, नेरी का 42.2 डिग्री और बिलासपुर का 40.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।