Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर ली करवट, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

 
हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर ली करवट,  इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Update:   हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में कल  बूंदाबांदी और बारिश हुई । इसके कारण ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इस बारिश ने प्रदूषण की मार से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है।

आज बारिश के आसार:
मौसम विभाग के अनुसार, आज महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुड़गांव, मेवात, फरीदाबाद और पलवल जिले में बारिश होने की संभावना है। इससे अगेती सरसों फसल के लिए भी बड़ी राहत है। मौसम विज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

शहरों में प्रदूषण का स्तर:
प्रदेश के शहरों में प्रदूषण की वजह से हवा जहरीली हो रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक कई जगहों पर 400 को पार कर गया है। फरीदाबाद का AQI 459, कैथल का AQI 410, सोनीपत का AQI 409, भिवानी का AQI 303, फतेहाबाद में AQI 311, हिसार में AQI 328, जींद में AQI 394, पानीपत का AQI 322, गुरुग्राम का AQI 350, करनाल में AQI 304 है।

इस बारिश के बाद भी कुछ जगहों में स्मॉग का स्तर कम नहीं हुआ है, और प्रशासन पानी का छिड़काव कर रहा है ताकि लोगों को राहत मिले।