Haryana Weather Update : हरियाणा में 24 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा वासियों को उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया है। जल्द ही प्रदेश वासियों को इस उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। आज 21 जुलाई से 24 जुलाई तक झमाझम बरसात होगी। इससे कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

 
 हरियाणा में 24 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा वासियों को उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया है। जल्द ही प्रदेश वासियों को इस उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। आज 21 जुलाई से 24 जुलाई तक झमाझम बरसात होगी। इससे कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

दरअसल, कृषि मौसम वैज्ञानिक HAU हिसार के डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 21 जुलाई की रात से बारिश होनी शुरू हो जाएगी। जो 24 जुलाई तक जारी रहेगी। 

मौसम विभाग की मानें, तो आज हरियाणा के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। आज यानी शनिवार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 

वहीं रविवार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि, रात के समय आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

मानसून में भी बारिश को तरस रहा हरियाणा

 इस साल हरियाणा में मानसून आने के बाद भी भारी बारिश नहीं हुई है। अब तक यहां केवल 90.3 एमएम ही बारिश हुई है। जबकि, जुलाई तक यहां 138 बारिश हो जाती थी।

जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के 17 जिलों में इस बार कम बारिश हुई है।