Haryana Weather Update: कल हरियाणा, यूपी और MP में होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

 
हरियाणा, यूपी और MP में कल होगी झमाझम बारिश
WhatsApp Group Join Now

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अनेकों जगह कही हल्की कही तेज बारिश का दौर अभी तक जारी है।उत्तर पंजाब, दक्षिण हरियाणा, मध्य राजस्थान में बारिश चुनिंदा जगहों पर ही हुई। ज्यादातर जगह बूंदाबांदी करके WD आगे निकल रहा है।
वही उत्तर राजस्थान, दक्षिणी पंजाब, पश्चिमी और उत्तर हरियाणा में बिना रुके लगातार हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की चुकी है।

अभी शाम तक हुई बारिश:
जींद 48mm (May be error)
बालसमंद हिसार 9mm
सिवानी, भिवानी 8mm
शिमला 8mm
हिसार 7mm
पटियाला 5mm
संगरूर 5mm
अंबाला 4mm
करनाल 3mm

कल भी मैदानी इलाकों में बरसात जारी रहेगी।
पंजाब के पूर्वी जिलों में बादलवाही के बीच में हल्की बारिश जारी रहेगी। राज्य के पश्चिमी जिलों में अब मौसम खुल जाएगा लेकिन कई जगह कोहरे की हल्की से घनी चादर देखी जाएगी।

हरियाणा के पूर्वी जिलों सहित दिल्ली यानी यमुना बेल्ट के इलाकों में हल्की बारिश कल दोपहर बाद तक देखी जाएगी। कही कही तेज बारिश भी हो सकती है। 
पश्चिमी और दक्षिण हरियाणा में कल सुबह तक हल्की फुल्की बारिश या बुंदाबांदी बनी रह सकती है। साथ में पूरे राज्य में कोहरा भी छाएगा।

राजस्थान के पूरे पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम साफ हो जाएगा। तेज ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान नीचे आएगा। बारिश के बाद घना कोहरा पश्चिमी और मध्य राजस्थान में कल देखा जाएगा।
कल चूरू, नागौर, सीकर, झुन्झुनू, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ जिले में बादलवाही के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी कल सुबह या दोपहर तक जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश के सभी पश्चिमी जिलों में कल शाम तक बादलवाही के बीच में रुक रुककर हल्की बारिश और बुंदाबांदी जारी रहेगी। कही कही तेज बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है खासकर सहारनपुर और पीलीभीत जिले में।
राज्य के बुंदेलखंड, अवध क्षेत्र के जिलों में यानी सीतापुर, बहराइच, हरदोई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, फतेहपुर, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा में WD के कारण हल्की से मध्यम बारिश होगी। कही कही तेज बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है।
पूर्वांचल प्रदेश के सभी जिलों में भी कल बादलवाही के बीच में हल्की बारिश और बुंदाबांदी वाली गतिविधियां होगी।

मध्यप्रदेश के चम्बल, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर, निमाड़, नर्मदापुरम, भोपाल, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में बादलवाही और कही कही गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। कुछ जगह तेज बौछारें भी गिर सकती हैं।
राज्य के जबलपुर संभाग में कही कही ही हल्की फुल्की बारिश की संभावना है।

25 दिसंबर को पूरे उत्तर भारत में मौसम एक दम साफ हो जाएगा। तीव्र शीतलहर और कोहरे की स्थिति आगे देखी जाएगी। वही पूर्वी मध्यप्रदेश, अवध और पूर्वांचल के इलाकों में हल्की बारिश और बुंदाबांदी की गतिविधियां जारी रहेगी।

27 दिसंबर से नया WD उत्तर भारत में दस्तक देगा। जिसकी जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।

बारिश के कारण आज मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 15°C से नीचे रिकार्ड हुए है। जो कि Cold Day की श्रेणी में आता है। इस सीजन में पहली बार पारा मैदानी इलाकों में Cold Day Condition को satisfie किया है। इस प्रकार की स्तिथि अब आगे देखने को मिलती रहेगी।

पहाड़ी इलाकों में आज दर्ज अधिकतम तापमान:
लेह -3.0°C
कारगिल -0.6°C
नारकंडा, शिमला 2.7°C
श्रीनगर 2.8°C
कुफरी, शिमला 2.9°C
पहलगाम 4.0°C
शिमला 6.1°C
मनाली 7.2°C
सोलन 9.0°C
नैनिताल 12.3°C
वैष्णो देवी कटरा 12.8°C
पिथौरागढ़ 14.0°C
देहरादून 14.1°C
मसूरी 14.5°C
जम्मू 15.0°C
रुड़की, हरिद्वार 15.0°C
नाहन 15.3°C
ऊना 16.8°C

मैदानी इलाकों में आज दर्ज अधिकतम तापमान:

सिरसा 12.4°C
कुरुक्षेत्र 12.6°C
हथिनीकुंड, यमुनानगर 12.6°C

पटियाला 13.0°C
संगरूर 13.2°C
जींद 13.2°C
अंबाला 13.2°C
नारायणगढ़, अंबाला 13.3°C
नोहर, हनुमानगढ़ 13.3°C
रूपनगर 13.4°C
आनंदपुर साहिब 13.4°C
फतेहगढ़ साहिब 13.7°C
NDRI करनाल 13.7°C

गोहाना 14.0°C
हिसार 14.1°C
सिवानी 14.2°C
बरनाला 14.3°C
जालंधर 14.4°C
पानीपत 14.6°C
मोगा 14.7°C
मोहाली 14.9°C

संगरिया, हनुमानगढ़ 15.3°C
होशियारपुर 15.3°C
बालसमंद 15.4°C
महेंद्रगढ़ 15.4°C
फिरोजपुर 15.7°C

अमृतसर 16.4°C
माउंट आबू 16.5°C
चूरू 16.6°C
हनुमानगढ़ 16.6°C
श्रीगंगानगर 16.8°C
लूणकरणसर, बीकानेर 16.9°C