Haryana Weather Update: हरियाणा के जींद हिसार समेत कई जिलों में अगले तीन घंटे में झमाझम बारिश, देखें मौसम पुर्वानुमान

 हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 7 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। दक्षिणपश्चिम मानसून की सक्रियता अगले तीन-चार दिनों में और बढ़ने की संभावना है जिससे राज्य में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है।
 
हरियाणा के जींद हिसार समेत कई जिलों में अगले तीन घंटे में झमाझम बारिश
WhatsApp Group Join Now

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 3.07.2024 @ सुबह 6.40 बजे जारी अगले तीन घंटों में फतेहाबाद,
हिसार, जींद, अम्बाला, पंचकुला जिलों में कहीं-कहीं तेज हवायों व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 
2 जुलाई, 2024 :

मौसम पूर्वानुमान :-  हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 7 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। दक्षिणपश्चिम मानसून की सक्रियता अगले तीन-चार दिनों में और बढ़ने की संभावना है जिससे राज्य में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है।

 मानसूनी हवाओं के कारण 3 जुलाई  से 7 जुलाई के दौरान बीच- बीच में बादलवाई तथा हवाओं व गरजचमक के साथ राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम  बारिश होने की संभावना है तथा इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस से दिन के तापमान में और गिरावट आने  तथा वातावरण में नमी की मात्रा लगातार अधिक रहने की संभावना है। 

##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार