Haryana Weather Update: हरियाणा वालों को और सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है।
 
हरियाणा वालों को और सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Update: अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के के बीच बना हुआ है।

 जबकि चंडीगढ़ सहित उत्तरी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगभग 44-45° सेल्सियस है। अगले 05 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2- 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 

दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा और पंजाब के हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 46-47 °C के आसपास रहने की संभावना है। इसी तरह, चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। 

इससे 11 से 14 जून 2024 के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ऊष्ण लहर जारी रहने की प्रबल सम्भावना है। 11 से 14 जून 2024 के दौरान हरियाणा और पंजाब के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर अति ऊष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है। जहां कुछ स्थानों पर अधिकतम के 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।