Haryana Weather Update: अगले 3 घंटे में हरियाणा के इन जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, IMD ने जारी किया येलो-ओरेंज अलर्ट

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के दौरान हरियाणा के कई जिलों में आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
 
अगले 3 घंटे में हरियाणा के इन जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले
WhatsApp Group Join Now


Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के दौरान हरियाणा के कई जिलों में आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। रोहतक से लेकर झज्जर, चरखी दादरी समेत कई शहरों में मौसम खराब रहेगा।

इन जिलों में कुछेक क्षेत्रों में आसमान में बादल छाएंगे, 50 से 60 KM की रफ्तार से हवा चलेगी और आसमानी बिजली के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ओरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

IMD चंडीगढ़ की ओर से बुधवार को दोपहर 2 बजे बताया गया कि प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम खराब हो गया है। शाम को 5 बजे तक यहां मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवाएं, आंधी (50-60 KMPH) के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भादरा, चरखी दादरी , बावल, रेवाडी , कोसली, मातनहेल, झज्जर में अगले तीन घंटे के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसी प्रकार गुरुग्राम, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादरुगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, में 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रात का तापमान 28 डिग्री पार

हरियाणा में इन दिनों गर्मी बढ़ती ही जा रही है। बीती रात को कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक दर्ज किया गया। यानी की प्रदेश में दिन के साथ अब रातें भी तपने लगी हैं। मंगलवार की रात को मेवात में न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। फरीदाबाद में भी यह 28 डिग्री रहा। सोनीपत के सरगथल में न्यूनतम पारा सबसे कम 23 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में बीती रात को ओवरआल न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

अधिकतम पारा 43 डिग्री के पार

हरियाणा के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को दिन में सिरसा का तापमान बढ़ कर 43.8 डिग्री रहा। यहां पर झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी है। 12 विभिन्न सेंटरों पर पारा 41 डिग्री से ज्यादा रहा। हिसार के बालसमंद में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रहा। बुधवार को भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। हालांकि कुछ क्षेत्रों मे बादल छाए हैं, लेकिन इससे गर्मी पर असर नहीं पड़ रहा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार राज्य में मौसम आमतौर पर 10 मई तक खुश्क रहने और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चलने व तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल संभावित हैं। परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 मई से मौसम में बदलाव हो सकता है। इससे राज्य में 10 मई देर रात्रि से 12 मई तक हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या छिटपुट हल्की बारिश की संभावना बन रही है।