Haryana Weather Update: हरियाणा के 7 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, विजिबिलिटी 5 से 10 मीटर

 
हरियाणा के 7 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में ठंड के मामले में हिमाचल को भी पीछे छोड़ दिया है। करनाल में दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के 9 शहर   अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत में जहां तापमान हिमाचल से भी कम है। 

इसके अलावा शिमला जैसी ठंड पूरे हरियाणा में ही देखी जा सकती है। शिमला का तापमान 17.2 डिग्री रहा, जबकि हरियाणा के ज्यादातर शहरों का तापमान 17 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

करनाल, हिसार सहित हरियाणा के 10 शहरों में कोल्ड डे
मौसम विभाग की ओर से नई एडवाजरी जारी की गई है। इसमें 10 शहरों में आज कोल्ड डे की चेतावनी दी गई है। इन शहरों में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत शामिल हैं।

सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में कोल्ड डे का अटैक पूरा दिन रहेगा। इसके अलावा भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी और झज्जर में कोहरा रात के समय परेशानी का कारण बन सकता है।

हरियाणा में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया हुआ है। हिसार , पानीपत झज्जर, सोनीपत, जींद, पलवल समते कई शहर घने कोहरे की चपेट में है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 5 से 10 मीटर है। 

धुंध बारिश की बूंदो की तरह टपक रही है। सड़कें गीली हो गई है। कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। घने कोहरे के साथ शीतलहर भी  जारी है।