Haryana Weather Update: हरियाणा में शीतलहर का कहर, अगले 3 दिनों तक मौसम में दिखेगा बड़ा बदलाव

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में शीतलहर का कहर, अगले 3 दिनों तक मौसम में दिखेगा बड़ा बदलाव
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Update: हरियाणा में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। शीतलहर के कारण लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं प्रदूषण का स्तर भी फिर से बढ़ने लगा है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

आज भी मौसम विभाग ने सूबे के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। 

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्र मोहन के मुताबिक अगले सप्ताह से ऊपरी वायुमंडल की जेट धाराएं दक्षिणायन हो जाएगी। इससे आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ भी मध्यम श्रेणी में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो जाएगा। पूरे पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी राज्यों में तेज गति से हवाएं चलने से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

इससे ठंड में प्रचंड बढ़त होने की संभावना है। इसके साथ ही दिसंबर अंत के बाद जनवरी के पहले पखवाड़े में ठंड अपना विकराल रूप दिखाएगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।जिसके बाद ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना है। 

आज कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को 8 जिलों में फॉग और 14 जिलों में कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही 8 जिलों कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह (मेवात) में धुंध छाई रही। वहीं इनमें सिरसा, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में शीतलहर का कहर जारी है।