Haryana Weather Update: हरियाणा के 11 जिलों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट, कोल्डवेव और कोल्ड डे की संभावना

 
हरियाणा में आज से ठंड का ट्रिपल अटैक
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। आज से ठंड की थर्ड डिग्री यानी ट्रिपल अटैक शुरु होने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और गुरुग्राम में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी है। इन जिलों में कोल्डवेव और कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

IMD ने आज कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज यहां शीतलहर का असर रहेगा। 2 जनवरी तक मौसम खुश्क बना रहेगा। 

आज से हवा की दिशा बदलेगी

नारनौल राजकीय यूनिवर्सिटी के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तरी पर्वतीय राज्यों में भारी बर्फबारी और हरियाणा औ दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में बारिश और ओले गिरे हैं। जिस कारण हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। 

29 दिसंबर यानी आज से हवा बदलेगी और उत्तरी इलाके में ठंड पूरा जोर दिखाएगी। इससे तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। इससे 2025 की शुरुआत में ठंड का ट्रिपल अटैक होगा। 

दिन-रात का तापमान सामान्य से नीचे

डॉ. चंद्र मोहन के मुताबिक हरियाणा और दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है। जिसकी वजह से घना कोहरा छाएगा। दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।