Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

 
Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम 
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी के कारण यहां दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। अभी आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले चार दिन तक लगातार शीत लहर चलेगी। इसको लेकर 8 जिलों पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 12 दिसंबर को भी कोल्ड वेव का अलर्ट जारी रहेगा। इसके चलते रात के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट देखने को मिलेगी। लेकिन 13 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम 
पिछले 24 घंटे की बात करें तो शीतलहर के अलर्ट के बाद पारे में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। 24 घंटे में पारा गिरकर 1.5 डिग्री तक पहुंच गया। सीजन का यह सबसे कम तापमान है। 

आगे कैसा रहेगा मौसम

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम में ये बदलाव पहाड़ों में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्ब से संभव हुआ है।

इसके आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से बादल छाने के आसार लगातार बने हुए हैं, इससे रात और दिन के तापमान में कमी आ सकती है। हालांकि मौसम खुलने से और पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।