Haryana Weather Update: हरियाणा में कोल्ड डे से नए साल का आगाज, 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी
हरियाणा में नए साल की शुरुआत कोल्ड डे से होगी। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, भिवानी, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल शामिल है।
मौसम विभाग ने 3 जनवरी 2205 तक हरियाणा में शीतलहर चलने के आसार जताए है। शीतलहर के चलते आज न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
पहाड़ की हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
नारनौल यूनिवर्सिटी के मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार 5 से10 km प्रति घंटे की रफ्तार से हिमालय की ओर से चलने से बर्फीली हवाओं ने हरियाणा के मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है।
इसकी वजह से नमी बढ़ने से ज्यादातर इलाकों की ऊपरी तरह पर सफेद कोहरे की चादर छाने की संभावना है। इससे एक बार फिर से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
पंचकूला का AQI 117 हुआ
हरियाणा में बदले मौसम में परिवर्तन से ज्यादातर जिलों की हवा में सुधार हुआ है। बुधवार सुबह चरखी दादरी 198, गुरुग्राम का 138, फरीदाबाद का 156, रोहतक का 130, पंचकूला का 117 दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 1-2 दिन में मौसम के खुश्क रहने के साथ प्रदूषण के ग्राफ में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। खासकर NCR के जिलों में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी होगी।
4-5 जनवरी को बारिश के आसार
डॉ. चंद्र मोहन का कहना है कि हरियाणा में 3 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 1 जनवरी को पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। हालांकि, इसका असर हरियाणा में नहीं दिखेगा।
इसके असर से ठंड थोड़ी कम हो सकती है। रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है।वहीं, मौसम विभाग ने 3 जनवरी से मौसम में बदलाव होने के संकेत दिए हैं। इस दौरान प्रदेश में कुछ इलाकों में 4 और 5 जनवरी को बारिश के आसार बन सकते हैं।