Haryana Weather Update: हरियाणा में आज कई जगहों पर बारिश के आसार, 3 दिन में आने वाले है 2 पश्चिमी विक्षोभ

 
Haryana Weather


Haryana Weather Alert: हरियाणा में 29 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। 

इसके चलते मौसम विभाग ने राज्य में 3 मई तक मौसम को प्रवर्तनशील बताया है। 

आज से प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में आंशिक बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। 
 

बदला मौसम किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। 

गेहूं की कटाई व कढ़ाई जोरो पर है। मंडियां में गेहूं से अटी हुई हैं।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 3 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 व 28 अप्रैल को बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 

कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से और अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवा से 29 अप्रैल देर रात्रि से 3 मई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाए चलेगी। 


गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। 

राज्य में इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।