Haryana Weather Update: हरियाणा में टूटा 42 साल का रिकॉर्ड: 21 दिन से लगातार सता रही लू, आज इन जिलों में बारिश की संभावना

हरियाणा में 21 दिन से लगातार चल रही लू:42 साल का रिकॉर्ड टूटा, आज कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार, तापमान नहीं बदलेगा
 
 हरियाणा में टूटा 42 साल का रिकॉर्ड: 21 दिन से लगातार सता रही लू, आज इन जिलों में बारिश की संभावना
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Update: हरियाणा में 21 दिन से लगातार चल रही लू:42 साल का रिकॉर्ड टूटा, आज कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार, तापमान नहीं बदलेगा

 हरियाणा में भले ही नौतपा खत्म हो गया हो लेकिन गर्मी का कहर अभी भी जारी है। राजस्थान की ओर से आने वाली पश्चिमी हवाओं की वजह से सिरसा देश में चौथे दिन सबसे गर्म शहर रहा। सिरसा और राजस्थान में तापमान 45.4 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।

वहीं लू ने प्रदेश में 42 साल का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। साल 1982 में लगातार 19 दिन लू चली थी। इस बार 21 दिन पार हो गए हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम

जून महीने में भी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। IMD के अनुसार, आज प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के असार हैं, लेकिन दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट आने की संभावना नहीं है।

वैसे भी 2 दिन पहले एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर आज रात से कम हो जाएगा, इस वजह से मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा। इससे दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। रात के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

दो दिन बाद फिर से बदलाव के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 2 दिन बाद फिर से बदलाव के आसार हैं। 5 से 6 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 6 जून को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है । वहीं, जून में प्रदेश में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, मई में भी सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ी है। जून में भी लू चलने की संभावना जताई गई है।

पंजाब में अधिकतम तपामान 2.2 डिग्री गिरा:4 जून तक हीटवेव की चेतावनी, 5 से बारिश के आसार


पंजाब में हीटवेव की वजह से लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से लोगों को राहत मिली है। अब दोबारा मौसम विभाग ने प्रदेश में 4 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 5 जून के बाद दोबारा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा और लोगों को कुछ राहत मिलेगी। आज मानसा, बरनाला व लुधियाना में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। बठिंडा, मोगा, मुक्तसर, फरीदकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में बारिश और तूफान आ सकता है।