Haryana Weather Today: हरियाणा में 19 और 20 फरवरी को होगी बारिश, आज रात से बदल जाएगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 19 और 20 फरवरी को हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और जिसके बाद एक बार फिर प्रदेश का मौसम बदल सकता है।
वहीं इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की भी संभावना है। इसके अलावा 21 से लेकर 28 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके जबकि, गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और मौसम ठंडा हो जाएगा।