Haryana Weather: हरियाणा में आज फिर होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर अपडेट दिया है।
 
हरियाणा में आज फिर होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट,  जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम  
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज हरियाणा  के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 7 जून के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 


इस दौरान सूबे में धूल भरी आंधी चल सकती है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। हालांकि आने वाले दिनों में एक बार फिर हरियाणा में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 8, 9 और 10 जून को हरियाणा में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा।


 
वहीं हरियाणा में मानसून को लेकर भी IMD ने अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून तक हरियाणा में मानसून दस्तक देगा।15 जून तक मानसून पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेगा। मानसून की तेज रफ्तार को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि 30 जून तक दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा में एंट्री कर सकता है। इस दौरान इन राज्यों में भारी बारिश के आसार है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।