Haryana Weather: हरियाणा में अगले 24 घंटे बाद मौसम में होगा बड़ा बदलाव, 2 दिन तक भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।
 
हरियाणा में अगले 24 घंटे बाद मौसम में होगा बड़ा बदलाव, 2 दिन तक भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। आज के मौसम की बात करें तो प्रदेश के कुछ इलाको में हल्की बारिश की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम 
IMD के अनुसार अगले 3 घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।  

अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पानीपत में 30 जुलाई को भारी बारिश की आशंका है।

देखें कहां- कहां होगी बारिश ?
वहीं 31 जुलाई को 15 जिलों में अलर्ट रखा गया है, इनमें चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। वहीं अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।